Skip to main content

बर्गन, नॉर्वे में भा नौ पो तबर

भा नौ पो तबर, चल रही तैनाती के हिस्से के रूप में, 05 अगस्त 2021 को बर्गन बंदरगाह में प्रवेश किया। जहाज का रॉयल नॉर्वेजियन नेवी के संपर्क अधिकारी और भारतीय रक्षा अटैची द्वारा स्वागत किया गया। रॉयल नॉर्वेजियन नेवल फ्लीट के चीफ कमोडोर ट्रोंड गिमिंग्सरुड और बर्गन हार्बर के डिप्टी हार्बर मास्टर मिस्टर क्रिश्चियन हाफस्टेड ने जहाज का दौरा किया और मौजूदा कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार जेटी पर कमांडिंग ऑफिसर के साथ बातचीत की। नार्वे के अधिकारियों ने एक भारतीय युद्धपोत के स्वागत पर प्रसन्नता व्यक्त की और दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए भविष्य में इसी तरह की और भागीदारी देखने की उम्मीद की।

बंदरगाह का दौरा पूरा होने पर, भारतीय नौसेना के लिए पहली बार एक मील का पत्थर में, भा नौ पो तबर ने 08 अगस्त 2021 को रॉयल नॉर्वेजियन नेवी जहाज, एचएनओएमएस स्टॉर्म, एक स्कोजोल्ड क्लास एफएसी (एम) के साथ एक समुद्री साझेदारी अभ्यास में भाग लिया। सतही युद्धाभ्यास, विजिट बोर्ड सर्च एंड सीजर एक्सरसाइज (वीबीएसएस) और हेलीकॉप्टर द्वारा लम्बवत पुनःपूर्ति जैसे कई ऑपरेशन किए गए। यह अभ्यास अंतर्संचालनीयता बढ़ाने और समुद्री खतरों के खिलाफ संयुक्त संचालन को मजबूत करने की दिशा में पारस्परिक रूप से लाभप्रद था।