भारतीय नौसेना का लैंडिंग शिप टैंक (लार्ज) भा नौ पो ऐरावत, इंडोनेशिया सरकार द्वारा अनुमान लगाई हुई आवश्यकता के आधार पर 10 लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) कंटेनर देने के लिए 24 अगस्त 2021 को इंडोनेशिया के जकार्ता में तंजंग प्रिओक बंदरगाह पर पहुंचा। चिकित्सा आपूर्ति के उतारने पर और, वर्तमान मिशन सागर के हिस्से के रूप में, भा नौ पो ऐरावत इस क्षेत्र में अन्य मित्र राष्ट्रों को चिकित्सा आपूर्ति प्रदान करने के लिए आगे भी कार्य करेगा।
भा नौ पो ऐरावत, जल थल अभियानों को अंजाम देने की प्राथमिक भूमिका के साथ एचएडीआर मिशनों को अंजाम देने के लिए भी बनाया गया है और अतीत में हिंद महासागर में विभिन्न राहत प्रयासों का हिस्सा रहा है। इससे पहले इस जहाज ने चिकित्सा सहायता को पहुंचाया था और 24 जुलाई 2021 को इंडोनेशिया को 5 लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) कंटेनर (100 मीट्रिक टन) और 300 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर सौंपे थे। भारत और इंडोनेशिया एक मजबूत सांस्कृतिक बंधन और सहयोग निभाते हैं, और एक सुरक्षित हिंद-प्रशांत की दिशा में समुद्री क्षेत्र में साथ काम कर रहे हैं। दोनों नौसेनाएं द्विपक्षीय अभ्यासों और समन्वित गश्ती दल के रूप में नियमित रूप से संयुक्त नौसैनिक अभ्यास भी करती हैं।