Skip to main content

मोटरसाइकिल अभियान भा.नौ.पो. ब्रह्मपुत्र से ब्रह्मपुत्र नदी तक

वाइस एडमिरल संजय भल्ला, सी.ओ.एस. पश्चिमी नौसेना कमान ने 18 अप्रैल 2024 को मुंबई में भा.नौ.पो. ब्रह्मपुत्र से 'ब्रह्मपुत्र से ब्रह्मपुत्र' मोटरसाइकिल अभियान को हरी झंडी दिखाई। यह अभियान जहाज के 25वें सेवा वर्ष की स्मृति में किया जा रहा है और यह असम के काजीरंगा में ब्रह्मपुत्र नदी पर समाप्त होगा। अभियान दल 25 स्कूलों और एन.सी.सी. इकाइयों में 3,000 से अधिक छात्रों से मुलाकात करेगा और हमारे सशस्त्र बलों के बारे में जागरूकता बढ़ाएगा। दल यात्रा के दौरान त्रि-सेवा इकाइयों से भी बातचीत करेगा। अभियान का उद्देश्य साहसिक भावना को प्रोत्साहित करना और 'राइनो बचाओ' अभियान को प्रमुखता देना है।