भारतीय नौसेना आउटरीच कार्यक्रम के हिस्से के रूप में, पूर्वी नौसेना कमान (ई.एन.सी.) के लेफ्टिनेंट कमांडर एन. श्रीकर ने 13 मई 2024 को वासवी पब्लिक स्कूल, शिमोगा, कर्नाटक में एक प्रेरणादायक वार्ता का आयोजन किया। इस वार्ता में भारत की समुद्री विरासत, युद्धपोत पर जीवन और भारतीय नौसेना के महत्व को रेखांकित किया गया। व्याख्यान और संवादात्मक सत्रों के माध्यम से छात्र प्रतिभागियों को भारतीय नौसेना में उपलब्ध विभिन्न करियर अवसरों की जानकारी दी गई।