Skip to main content

आई.एन.ए. नाइट फॉर स्प्रिंग टर्म 24

आई.एन.ए. नाइट फॉर स्प्रिंग टर्म 24
आई.एन.ए. नाइट फॉर स्प्रिंग टर्म 24
आई.एन.ए. नाइट फॉर स्प्रिंग टर्म 24
आई.एन.ए. नाइट फॉर स्प्रिंग टर्म 24

आई.एन.ए. नाइट फॉर स्प्रिंग टर्म 24 का आयोजन 18 मई 2024 को भारतीय नौसेना अकादमी में किया गया। नौसेना जीवन की परंपरा और आधुनिकता का प्रतीक यह महत्वपूर्ण आयोजन आई.एन.ए. के कमांडेंट वाइस एडमिरल विनीत मैककार्थी द्वारा पारंपरिक सिल्वर बॉल को रोल करके उद्घाटित किया गया। इस कार्यक्रम में स्टेशन के सभी वरिष्ठ अधिकारी अपनी पत्नियों के साथ और पासिंग आउट कैडेट्स अपने मेहमानों के साथ शामिल हुए। भारतीय नौसेना अकादमी के बैंड 'फ्लैशपॉइंट' ने अपने प्रतिभा से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आई.एन.ए. नाइट सैन्य प्रशिक्षण की तीव्रता का समापन और कैडेट्स की संगति और मैत्री के उत्सव का अवसर है। आई.एन.ए. नाइट का उद्देश्य कैडेट्स को संवारना और सामाजिक अवसरों के लिए आत्मविश्वास और कौशल विकसित करना है। इस मजेदार शाम ने सैन्य शिष्टाचार और परंपराओं का एक सामंजस्यपूर्ण मिश्रण देखा।