Skip to main content

दूसरी भारत – ऑस्ट्रेलिया – इंडोनेशिया त्रिपक्षीय समुद्री सुरक्षा कार्यशाला (टी.एम.एस.डब्ल्यू.) कोच्चि में 15 – 17 मई 24 को आयोजित

दूसरी भारत – ऑस्ट्रेलिया – इंडोनेशिया त्रिपक्षीय समुद्री सुरक्षा कार्यशाला (टी.एम.एस.डब्ल्यू.) का दूसरा संस्करण 15 - 17 मई 2024 को भा.नौ.पो. द्रोणाचार्य, कोच्चि, भारत में आयोजित किया गया। कार्यशाला का विषय 'हिंद महासागर क्षेत्र: क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा को बढ़ाने के लिए सहयोगात्मक प्रयास' चुना गया था, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में तीन समुद्री पड़ोसियों के बीच चल रही समुद्री सुरक्षा चुनौतियों और सहयोग के अवसरों पर चर्चा करना था। कार्यशाला मुख्यालय दक्षिणी नौसेना कमान के तत्वावधान में आयोजित की गई और तीनों भाग लेने वाली नौसेनाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

कार्यशाला की अध्यक्षता रियर एडमिरल निर्भय बापना, ए.सी.एन.एस. (एफ.सी.आई.), और सह-अध्यक्षता कमोडोर पॉल ओ'ग्रेडी, रॉयल ऑस्ट्रेलियन नेवी के कमोडोर फ्लोटिलास, फ्लीट एडमिरल हेरि त्रिविबोवो, टी.एन.आई. (ए.एल.) से सी.आई.सी. इंडोनेशियाई फ्लीट कमान के लिए संचालन सहायक, और कमोडोर मनमीत एस खुराना, भारतीय नौसेना से कमोडोर (विदेशी सहयोग) ने की। कार्यशाला के दौरान, चर्चा का केंद्र हिंद महासागर क्षेत्र (आई.ओ.आर.) में वर्तमान समय के अवसरों और चुनौतियों पर था, जिसमें आई.एफ.सी.-आई.ओ.आर. की जानकारी विनिमय तंत्र और क्षमताओं, समुद्री डोमेन जागरूकता, गैर-परंपरागत और अवैध समुद्री गतिविधियाँ, समुद्री कानून प्रवर्तन, क्षमता वृद्धि और क्षमता निर्माण, अंतर-प्रचालनीयता और सहयोग बढ़ाने के अवसर आदि शामिल थे।

कार्यशाला के दौरान, रियर एडमिरल उपल कुंडू, मुख्यालय दक्षिणी नौसेना कमान के स्टाफ प्रमुख, और रियर एडमिरल सुशील मेनन, फ्लैग ऑफिसर समुद्री प्रशिक्षण द्वारा भी व्याख्यान दिए गए।

कार्यशाला के दौरान ऑस्ट्रेलियाई और इंडोनेशियाई नौसेनाओं के प्रतिनिधियों के लिए कोच्चि में भारतीय नौसेना प्रशिक्षण सुविधाओं और मेसर्स कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड का दौरा भी आयोजित किया गया।