Skip to main content

सी कैडेट कॉर्प्स कैंप का आयोजन केन्द्रीय विद्यालय 1, नौसेना बाग, विशाखापत्तनम में किया गया

230 कैडेटों के लिए सी कैडेट कॉर्प्स (एस.सी.सी.) कैंप का आयोजन 17 - 22 मई 2024 तक केन्द्रीय विद्यालय 1, नौसेना बाग, विशाखापत्तनम में किया गया। इस कैंप में चरित्र निर्माण, सौहार्द और मित्रता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रशिक्षण गतिविधियों की एक श्रृंखला शामिल थी। कैडेटों ने कैंप फायर के दौरान अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसमें मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस कैंप ने एस.सी.सी. कैडेटों को देश के जिम्मेदार नागरिकों में बदलने की दिशा में समग्र विकास का अवसर प्रदान किया। मुख्य अतिथि, रियर एडमिरल एम. मुरली मोहन राजू, सी.एस.ओ. (पी.एंड ए.), पूर्वी नौसेना कमान ने उन्हें कैंप की सफलतापूर्वक समाप्ति के लिए बधाई दी और कैडेटों को सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया।