Skip to main content

भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला में दीक्षांत समारोह

भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला में दीक्षांत समारोह
भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला में दीक्षांत समारोह
भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला में दीक्षांत समारोह
भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला में दीक्षांत समारोह

भारतीय नौसेना अकादमी ने 24 मई 2024 को अपना 23वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया। 106 भारतीय नौसेना अकादमी पाठ्यक्रम के 103 मिडशिपमेन को प्रोफेसर (डॉ) टी.जी. सीताराम, अध्यक्ष ए.आई.सी.टी.ई. द्वारा उनके माता-पिता की उपस्थिति में उनके बीटेक डिग्री प्रदान की गई। वाइस एडमिरल विनीत मैकार्टी, कमांडेंट भारतीय नौसेना अकादमी, रियर एडमिरल राजवीर सिंह, प्रिंसिपल भारतीय नौसेना अकादमी, रियर एडमिरल प्रकाश गोपालन, डिप्टी कमांडेंट और मुख्य प्रशिक्षक भारतीय नौसेना अकादमी, वरिष्ठ अधिकारी, अधिकारी प्रशिक्षक और प्रोफेसर कैडर अधिकारी उपस्थित थे। इस समारोह ने चार साल की कठोर शैक्षणिक योजना का समापन किया, जिसमें अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त बीटेक डिग्री कार्यक्रम, जो नौसेना विशिष्ट सैन्य विषयों को शामिल करता है, को एक कठोर बाहरी और शारीरिक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के साथ समानांतर रूप से चलाया जाता है। स्नातक मिडशिपमेन ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली जेएनयू के अधीन अप्लाइड इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग (ई.सी.ई.) और मैकेनिकल इंजीनियरिंग (एम.ई.) में अपनी बीटेक डिग्री प्राप्त की। मुख्य अतिथि ने स्नातक मिडशिपमेन, उनके माता-पिता और उनके प्रशिक्षकों और स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने दीक्षांत शपथ दिलाई और मेधावी मिडशिपमेन को ट्रॉफी भी प्रदान की। 'मुख्य नौसेना स्टाफ रोलिंग ट्रॉफी' मिडशिपमेन पी.पी.के. रेड्डी, मिडशिपमेन आयुष शुक्ला और मिडशिपमेन सुमित चंद्रम को क्रमशः एप्लाइड इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार (ए.ई.सी.), इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग (ई.सी.ई.) और मैकेनिकल इंजीनियरिंग (एम.ई.) धाराओं में सर्वश्रेष्ठ मिडशिपमेन के रूप में प्रदान की गई।