प्रभावी तटीय सुरक्षा तंत्र की ओर योगदान करते हुए, एन.ओ.आई.सी. केरल द्वारा विज्हिंजम फिशिंग हार्बर (मछली पकड़ने के बंदरगाह) पर 30 मई 2024 को मछुआरों के लिए एक जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। मछुआरों को सुरक्षा एजेंसियों की 'आँख और कान' के रूप में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। इस समारोह में तटीय पुलिस, क्षेत्रीय पार्षद और मत्स्य विभाग के प्रतिनिधि भी शामिल थे।