एम.एस.एम.ई. शिपयार्ड, मेसर्स सुर्यदिप्ता प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, ठाणे द्वारा भारतीय नौसेना के लिए निर्मित 11 एक्स ए.सी.टी.सी.एम. बार्ज परियोजना के 6वें बार्ज 'एम्युनेशन कम टॉरपीडो कम मिसाइल बार्ज’ (गोलाबारूद सह टारपीडो सह मिसाइल बार्ज), एल.एस.ए.एम. 20' की डिलीवरी 29 मई 2024 को नौसेना डॉकयार्ड, मुंबई में एन.ए.डी. (करंजा) के लिए की गई। इस समारोह की अध्यक्षता कमोडोर नडेला रामना, जी.एम.आर., एन.डी. (एम.बी.आई.) द्वारा की गई। 11 एक्स ए.सी.टी.सी.एम. बार्ज के निर्माण के लिए रक्षा मंत्रालय और मेसर्स सुर्यदिप्ता प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, ठाणे के बीच अनुबंध 05 मार्च 2021 को हस्ताक्षरित किया गया था। इन बार्ज का इंडक्शन भारतीय नौसेना के परिचालन प्रतिबद्धताओं को बढ़ावा देगा, जिससे भारतीय नौसेना के जहाजों को जेट्टी के साथ-साथ बाहरी बंदरगाहों पर वस्तुओं/गोला-बारूद के परिवहन, चढ़ाई और उतराई में सुविधा मिलेगी। ये बार्ज स्वदेशी रूप से भारतीय शिपिंग रजिस्टर के संबंधित नौसेना नियमों और विनियमों के तहत डिजाइन और निर्मित किए गए हैं। डिजाइन चरण के दौरान बार्ज का मॉडल परीक्षण नौसेना विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला, विशाखापत्तनम में किया गया था। ये बार्ज भारत सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ पहल के गौरवपूर्ण ध्वजवाहक हैं।