युद्धपोत सामग्री प्रौद्योगिकी पर 34वीं स्टीयरिंग समिति की बैठक एस.सी.एम. एन.एम.आर.एल. में 12 जून 2024 को भारतीय नौसेना के वाइस एडमिरल किरण देशमुख सी.ओ.एम. की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक की सह-अध्यक्षता डॉ. वाई. श्रीनिवास राव, डी.एस., डी.जी.(एन.एस. एंड एम.) ने की। इस समारोह के दौरान, आई.एन. प्लेटफार्मों पर उपयोग के लिए विशिष्ट और उन्नत युद्धपोत सामग्री के विकास की दिशा में विभिन्न परियोजना प्रस्तावों पर चर्चा की गई। एस.सी.एम. का आयोजन वार्षिक रूप से किया जाता है ताकि आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भरता के सरकार के प्रयासों के अनुरूप आई.एन. डी.आर.डी.ओ. की तालमेल की समीक्षा और प्रोत्साहन किया जा सके।