28वां वार्षिक वैमानिकी (एरोनॉटिकल) गुणवत्ता आश्वासन सम्मेलन दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि में 26-27 जून 2024 को आयोजित किया गया। यह समारोह नौसेना वैमानिकी गुणवत्ता आश्वासन सेवा (एन.ए.क्यू.ए.एस.) द्वारा आयोजित किया गया था, जो नौसेना विमानन की शीर्ष गुणवत्ता आश्वासन संगठन है।
इस सम्मेलन का उद्घाटन रियर एडमिरल अंशुमान चौहान, ए.सी.एन.एस.(ए.एम.) ने किया और इसमें श्री सैयद इफ्तेखार अहमद, ए.डी.जी. (दक्षिण क्षेत्र), डी.जी. वैमानिकी गुणवत्ता आश्वासन और श्री एम. मोहन कुमार, प्रधान वैज्ञानिक, राष्ट्रीय एयरोस्पेस प्रयोगशाला (एन.एल.ए.) ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त, भारतीय नौसेना और सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों के विभिन्न विमानन उत्कृष्टता केंद्रों के गणमान्य व्यक्तियों ने भी इसमें भाग लिया।
उद्घाटन भाषण के दौरान ए.सी.एन.एस. (ए.एम.) ने नौसेना मुख्यालय और एच.क्यू.एन.ए. द्वारा सुरक्षित और कुशल उड़ान संचालन सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे विभिन्न गुणवत्ता आश्वासन अनिवार्यताओं पर प्रकाश डाला। सम्मेलन में नागरिक और सैन्य विमानन में नवीनतम गुणवत्ता आश्वासन पहलों और तकनीकी प्रगति पर प्रतिष्ठित वक्ताओं द्वारा प्रस्तुतियाँ भी शामिल थीं।