पूर्वी नौसेना कमान द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद के 26 परिवीक्षाधीन आई.पी.एस. प्रशिक्षु अधिकारियों के लिए एक प्रशिक्षण यात्रा आयोजित की गई। यात्रा के दौरान, प्रशिक्षु अधिकारियों को भारतीय नौसेना के समुद्री और तटीय सुरक्षा ढांचे पर एक व्यापक जानकारी प्राप्त हुई, साथ ही विभिन्न हितधारकों की भूमिकाओं और जिम्मेदारियों का अवलोकन भी किया गया। इसके बाद एक संवादात्मक सत्र, जे.ओ.सी. (पूर्व) का दौरा और एक तेज़ इंटरसेप्टर क्राफ्ट पर एक बंदरगाह परिचयात्मक सॉर्टी का दौरा किया गया।
यह पहल, आंध्र प्रदेश के नौसेना ऑफिसर-इन-चार्ज (प्रभारी अधिकारी) द्वारा समन्वित, समुद्री और तटीय हितों की रक्षा में कानून प्रवर्तन एजेंसियों और भारतीय नौसेना के बीच समझ और सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य रखती है।