Skip to main content

38वां हैदराबाद नौकायन सप्ताह – 2024

38वां हैदराबाद नौकायन सप्ताह – 2024
38वां हैदराबाद नौकायन सप्ताह – 2024
38वां हैदराबाद नौकायन सप्ताह – 2024
38वां हैदराबाद नौकायन सप्ताह – 2024

38वां हैदराबाद नौकायन सप्ताह (हैदराबाद सेलिंग वीक) का समापन 07 जुलाई 2024 को भारतीय नौसेना सेलिंग टीम के भा.नौ.पो. मुंबई में स्थित आई.एन.डब्ल्यू.टी.सी. के शानदार प्रदर्शन के साथ हुआ। इस टीम को लेफ्टिनेंट कमांडर प्रवीण प्रभाकर और अजय राजपूत, एल.सी.ओ.एम. (टी.ई.एल.) द्वारा प्रशिक्षित किया गया था। टीम ने निम्नलिखित पदक जीते:

स्वर्ण – आई.एल.सी.ए. 6 (महिला) – ऋतिका डांगी, सी.पी.ओ.

स्वर्ण – 470 (मिश्रित) – श्रद्धा वर्मा, पी.ओ. और आर.के. शर्मा, सी.पी.ओ.(यू.एस.)

रजत – 470 (मिश्रित) – उमा चौहान, पी.ओ. और एस. शेखर, पी.ओ.ई.एल.(आर.)

कांस्य – आई.एल.सी.ए. 7 (पुरुष) – डी.के. सैनी, पी.ओ. (आर.पी.)

इसके अलावा अपनी लेजर क्लास में पदक जीतने के साथ-साथ, भारतीय नौसेना की सी.पी.ओ. ऋतिका डांगी ने आई.एल.सी.ए. 6 (ओपन) श्रेणी में भी स्वर्ण पदक जीतकर नारिशक्ति का अद्वितीय प्रदर्शन किया, जहां 38 पुरुष और महिलाएं एक साथ शारीरिक और मानसिक रूप से थकाऊ लड़ाई में शामिल थे। यह सप्ताहभर का राष्ट्रीय रैंकिंग कार्यक्रम 03 जुलाई 2024 को हैदराबाद के हुसैन सागर झील पर शुरू हुआ और इसे ई.एम.ई. सेलिंग एसोसिएशन द्वारा भारतीय नौकायन संघ वाई.ए.आई. के तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस नौकायन सप्ताह में देशभर के नौ नौकायन क्लबों के 90 नाविकों ने भाग लिया। इस वर्ष, कार्यक्रम में 470 (मिश्रित) और विभिन्न आई.एल.सी.ए. वर्गों की नावों में रेस आयोजित की गई। भारतीय नौसेना नौकायन संघ की आई.एन.एस.ए. नौकायन टीमों ने भारतीय नौसैनिक जल-कौशल प्रशिक्षण केंद्र, मुंबई और विशाखापट्टनम और भारतीय नौसेना अकादमी आई.एन.ए. एझिमला से इस कार्यक्रम में भाग लिया।