Skip to main content

Home Quick Menu

भारतीय नौसेना क्विज़ - टी.एच.आई.एन.क्यू. 2024 सेमी-फ़ाइनल भारतीय नौसेना अकादमी में संपन्न

ग्रैंड फ़िनाले के लिए चुनी गई आठ टीमें हैं: -

(क) डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर, अवधपुरी (उत्तर प्रदेश)

(ख) एक्सेल पब्लिक स्कूल, मैसूरु (कर्नाटक)

(ग) मुश्तिफंड आर्यन हायर सेकेंडरी स्कूल (गोवा)

(घ) सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल, गोयल कैंपस, लखनऊ (उत्तर प्रदेश)

(ङ) दिल्ली पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश)

(च) कैम्ब्रिज कोर्ट हाई स्कूल (राजस्थान)

(छ) बी.वी. भवन्स राजाली विद्याश्रम, चेन्नई (तमिलनाडु)

(ज) जयश्री पेरीवाल हाई स्कूल (राजस्थान)

फ़ाइनल का आयोजन 08 नवंबर 24 को भारतीय नौसेना अकादमी में होगा, जहाँ टीमें टी.एच.आई.एन.क्यू. 2024 चैंपियंस के प्रतिष्ठित खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। टी.एच.आई.एन.क्यू. 2024, जिसमें 12,600 से अधिक टीमों ने पूरे देश के 3800 शहरों से भाग लिया है, युवाओं को अपनी ज्ञान क्षमता का प्रदर्शन करने का एक मंच प्रदान कर रहा है, जो राष्ट्रीय गौरव और भारत के विकास लक्ष्यों के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देता है। प्रतिभागियों ने भारतीय नौसेना अकादमी की अत्याधुनिक सुविधाओं का भ्रमण किया और परिसर की साहसिक गतिविधियों का अनुभव किया। 06 नवंबर 24 को इन छात्रों ने दक्षिणी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ, वाइस एडमिरल वी. श्रीनिवास, ए.वी.एस.एम., एन.एम. के साथ औपचारिक रात्रिभोज में संवाद किया। नौसेना प्रमुख, एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी, टी.एच.आई.एन.क्यू. 24 ग्रैंड फ़िनाले के मुख्य अतिथि होंगे।