Skip to main content

Home Quick Menu

सिंगापुर-भारत समुद्री द्विपक्षीय अभ्यास (एस.आई.एम.बी.ई.एक्स.) 2024 – 23 से 29 अक्टूबर 24

सिंगापुर-भारत समुद्री द्विपक्षीय अभ्यास (एस.आई.एम.बी.ई.एक्स.) का 31वां संस्करण 23 से 29 अक्टूबर 2024 तक पूर्वी नौसेना कमान, विशाखापत्तनम में आयोजित किया जा रहा है। सिंगापुर गणराज्य नौसेना का जहाज आर.एस.एस. टेनाशियस, जिसमें एक हेलीकॉप्टर भी है, 23 अक्टूबर 2024 को एस.आई.एम.बी.ई.एक्स. 2024 में भाग लेने के लिए विशाखापत्तनम पहुंचा।

एस.आई.एम.बी.ई.एक्स., जिसे 1994 में ‘लायन किंग अभ्यास’ के रूप में शुरू किया गया था, अब भारतीय नौसेना और सिंगापुर गणराज्य नौसेना (आर.एस.एन.) के बीच सबसे महत्वपूर्ण द्विपक्षीय समुद्री सहयोगों में से एक बन गया है।

यह अभ्यास दो चरणों में आयोजित किया जाएगा—23 से 25 अक्टूबर तक विशाखापत्तनम में हार्बर चरण और 28 से 29 अक्टूबर तक बंगाल की खाड़ी में समुद्री चरण। इस वर्ष के संस्करण का उद्देश्य भारत और सिंगापुर के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना, अंत:क्रियाशीलता को बढ़ावा देना, समुद्री डोमेन की जागरूकता में सुधार करना और सामान्य समुद्री चुनौतियों से निपटने के लिए सहयोग को प्रोत्साहित करना है।

हार्बर चरण में विषय विशेषज्ञों के आदान-प्रदान (एस.एम.ई.ई.), क्रॉस-डेक यात्राएं, खेल प्रतियोगिताएं और दोनों नौसेनाओं के कर्मियों के बीच प्री-सेल ब्रीफिंग शामिल होंगी। समुद्री चरण के दौरान उन्नत नौसेना अभ्यास आयोजित किए जाएंगे, जिनमें लाइव हथियार फायरिंग, पनडुब्बी रोधी युद्ध (ए.एस.डब्ल्यू.) प्रशिक्षण, सतह और वायु रोधी संचालन, सीमैनशिप (नाविक कौशल विकास) और सामरिक युद्धाभ्यास शामिल होंगी।

एस.आई.एम.बी.ई.एक्स. 2024 की शुरुआत का उद्घाटन समारोह 24 अक्टूबर 2024 को भा.नौ.पो. शिवालिक पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें पूर्वी बेड़े और सिंगापुर नौसेना की भाग लेने वाली इकाइयाँ शामिल होंगी।