Skip to main content

सर्जन रियर एडमिरल रजत शुक्ला ने मुख्यालय दक्षिणी नौसेना कमान में कमान चिकित्सा अधिकारी का पदभार संभाला

सर्जन रियर एडमिरल रजत शुक्ला ने 30 सितंबर 2024 को सेना से प्रतिनियुक्ति के बाद मुख्यालय दक्षिणी नौसेना कमान (एच.क्यू.एस.एन.सी.) में कमान चिकित्सा अधिकारी (सी.एम.ओ.) का पदभार ग्रहण किया। वह ए.एफ.एम.सी. पुणे के पूर्व छात्र हैं और 06 जुलाई 1990 को शामिल हुए थे। वह एक मेडिकल गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट और प्रशिक्षित ट्रांसप्लांट हेपेटोलॉजिस्ट हैं। उन्होंने एम.एच. नामकुम में कमांडेंट, ए.एच. (आर. एंड आर.) में सलाहकार और विभागाध्यक्ष, तथा मुख्यालय 10 कोर/ मुख्यालय दक्षिण-पश्चिम कमान में ब्रिगेड मेड के रूप में सेवाएं दी हैं।