Skip to main content

कोच्चि नौसेना मैराथन 2024 का 5वां संस्करण - जुनून से प्रेरित, गर्व से संचालित

दक्षिणी नौसेना कमान द्वारा कोच्चि नौसेना मैराथन-24 का पांचवां संस्करण 15 दिसंबर 2024 को सागरिका इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल, विलिंगडन द्वीप पर आयोजित किया गया। इस आयोजन में 5000 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें केरल के रक्षा क्षेत्र और फिटनेस प्रेमियों ने एकता और सहनशक्ति का प्रेरणादायक प्रदर्शन किया।

मैराथन में तीन चुनौतीपूर्ण श्रेणियां शामिल थीं: 21 कि.मी. की कठिन वेंडुरुथी रन, 10 कि.मी. की प्रतिस्पर्धात्मक द्रोणाचार्य रन और 5 कि.मी. की समावेशी गरुड़ रन। इन श्रेणियों में बच्चों, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों, अनुभवी धावकों, नौसेना के कर्मियों और उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों को दौड़ समाप्त होने पर एक विशेष रेस टी-शर्ट और रेस श्रेणी फिनिशर पदक प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त, मार्ग पर कई स्थानों पर पानी और पोषण की सुविधा के साथ चिकित्सा सहायता के लिए स्टेशनों की व्यवस्था की गई थी। प्रायोजकों और सहयोगियों के सक्रिय समर्थन ने इस आयोजन को अत्यधिक सफल बनाया।

वाइस एडमिरल वी. श्रीनिवास, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ, दक्षिणी नौसेना कमान, रियर एडमिरल उपल कुंडु, मुख्य कर्मचारी अधिकारी (सी..एस.) और रियर एडमिरल सतीश शेनाई, मुख्य कर्मचारी अधिकारी (प्रशिक्षण) ने क्रमशः 5 कि.मी., 10 कि.मी. और 21 कि.मी. दौड़ को हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ किया। पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान, विभिन्न दौड़ श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 12 प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। विजेताओं के नाम इस प्रकार हैं:

() 21 कि.मी. (ओपन)

प्रथम - मोहम्मद सबील

द्वितीय - कॉलिन्स किपक्रुई सांग (सेनेगल)

तृतीय - गिल्बर्ट किपकोसगेई (सेनेगल)

() 21 कि.मी. (महिला)

प्रथम - सौम्या, .वी.आर. (भारतीय नौसेना)

द्वितीय - बिस्मी ऑगस्टाइन

तृतीय - रेमा ए.के.

() 10 कि.मी. (ओपन)

प्रथम - अजित के.

द्वितीय - हेमंत कुमार, ..5 (भारतीय नौसेना)

तृतीय - सुभाषीस मन्ना, एन.के. (भारतीय सेना)

() 10 कि.मी. (महिला)

प्रथम - जिन्सी जी.

द्वितीय - फेमिन ट्रीसा

तृतीय - सब लेफ्टिनेंट अनुष्का यादव (भारतीय नौसेना)

दक्षिणी नौसेना कमान ने कोच्चि शहर और उसके नागरिकों, जिला प्रशासन, पुलिस प्राधिकरण, चिकित्सा सहायता टीमों, स्वयंसेवकों, प्रतिष्ठित अतिथियों और प्रायोजकों के अमूल्य सहयोग के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। कोच्चि नौसेना मैराथन-24 प्रतिभागियों और साझेदारों की प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जिसने इस आयोजन को दृढ़ता और सामुदायिक भावना का एक उत्सव बना दिया।