नौसेना मुख्यालय द्वारा 17 दिसंबर 2024 को कोच्चि स्थित मुख्यालय दक्षिणी नौसेना कमान में नौसेना के नागरिक कर्मियों के लिए वार्षिक प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट (ए.पी.ए.आर.) पर एक कार्यशाला आयोजित की गई। इस समारोह की शुरुआत कमोडोर विजू सैमुएल, सी.एस.ओ. (पी. एंड ए.) द्वारा हार्दिक स्वागत भाषण के साथ हुई। इसके बाद कमोडोर सौरभ अग्रवाल, कमोडोर (नागरिक कर्मी) ने उद्घाटन भाषण दिया, जिसमें उन्होंने नौसेना मुख्यालय डी.सी.पी. के तहत ‘नौसेना नागरिकों का वर्ष’ अभियान के अंतर्गत प्रमुख पहलों को रेखांकित किया। इस कार्यशाला का नेतृत्व श्री टी. हुसैन, सी.ए.ओ., और श्रीमती बबनप्रीत कौर, ए.ओ.-I ने किया। इसमें ए.पी.ए.आर. और एस.पी.ए.आर.आर.ओ.डब्ल्यू. पर विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें प्रदर्शन मूल्यांकन में पारदर्शिता, निष्पक्षता और कुशलता को प्राथमिकता दी गई। इस कार्यशाला में नौसेना की विभिन्न इकाइयों से 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसका मुख्य उद्देश्य व्यावसायिक विकास और संगठनात्मक उत्कृष्टता को बढ़ावा देना था। कार्यशाला के उपरांत, कमोडोर सौरभ अग्रवाल ने रियर एडमिरल उपाल कुंडु, सी.ओ.एस., और रियर एडमिरल सुभीर मुखर्जी, ए.एस.वाई. कोच्चि, ओ.आई.सी. एच.आई.टी.यू., और जी.एम. एन.ए.डी. अलुवा से मुलाकात की। इन संवादों ने भारतीय नौसेना द्वारा अपने नागरिक कर्मियों को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ किया।