Skip to main content

Home Quick Menu

भारतीय नौसेना का जहाज मुंबई बहुराष्ट्रीय अभ्यास ला पेरोज़ में लेगा भाग

भारतीय नौसेना का जहाज मुंबई बहुराष्ट्रीय अभ्यास ला पेरोज़ में लेगा भाग
भारतीय नौसेना का जहाज मुंबई बहुराष्ट्रीय अभ्यास ला पेरोज़ में लेगा भाग

दक्षिण-पूर्वी महासागर क्षेत्र में मिशन के तहत तैनात स्वदेश निर्मित विध्वंसक जहाज, एक अभियानात्मक यात्रा के दौरान जकार्ता, इंडोनेशिया पहुंचा।

स्वदेशी रूप से डिज़ाइन और निर्मित निर्देशित मिसाइल विध्वंसक भा.नौ.पो. मुंबई, बहुराष्ट्रीय अभ्यास ला पेरोज़ के चौथे संस्करण में भाग ले रहा है। इस अभ्यास में रॉयल ऑस्ट्रेलियन नौसेना, फ्रांसीसी नौसेना, रॉयल नौसेना, अमेरिकी नौसेना, इंडोनेशियाई नौसेना, रॉयल मलेशियन नौसेना, सिंगापुर गणराज्य नौसेना और रॉयल कैनेडियन नौसेना सहित विभिन्न समुद्री भागीदारों के सतह और उप-सतह प्लेटफार्मों के साथ उनके कर्मियों की भी भागीदारी होगी।

यह अभ्यास समुद्री निगरानी, समुद्री अवरोधन संचालन और वायु संचालन के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ाकर सामान्य समुद्री स्थितिजन्य जागरूकता विकसित करने का उद्देश्य रखता है, साथ ही प्रगतिशील प्रशिक्षण और सूचना साझा करने का संचालन करता है। यह अभ्यास समान विचारधारा वाली नौसेनाओं को योजना, समन्वय और सूचना साझा करने में घनिष्ठ संबंध विकसित करने का अवसर प्रदान करता है, जिससे सामरिक अंतर-परिचालन क्षमता में सुधार हो सके। यह अभ्यास सतह युद्ध, वायु-विरोधी युद्ध, वायु रक्षा, क्रॉस डेक लैंडिंग और सामरिक युद्धाभ्यास जैसे जटिल और उन्नत बहु-डोमेन अभ्यासों का गवाह बनेगा, साथ ही वी.बी.एस.एस. (विज़िट, बोर्ड, सर्च और सीज़र) संचालन जैसे कानून प्रवर्तन मिशनों को भी शामिल करेगा।

इस अभ्यास में भारतीय नौसेना की भागीदारी, समान विचारधारा वाली नौसेनाओं के बीच उच्च स्तर की समन्वयता, तालमेल और अंतःक्रियाशीलता को प्रदर्शित करती है। यह समुद्री क्षेत्र में नियम आधारित अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।

 यह यात्रा क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास (एस.ए.जी.ए.आर.) की भारत की दृष्टि के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में समुद्री सहयोग और साझेदारी को बढ़ाना है।