वाइस एडमिरल राजाराम स्वामीनाथन ने 30 जनवरी 2025 को वाइस एडमिरल बी. शिवकुमार से युद्धपोत उत्पादन और अधिग्रहण नियंत्रक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। वाइस एडमिरल स्वामीनाथन को 1987 में भारतीय नौसेना में नियुक्त किया गया था। वे आई.आई.टी. खड़गपुर से स्नातकोत्तर हैं। अपने 37 से अधिक वर्षों के समृद्ध नौसेना करियर के दौरान, उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण भूमिकाओं में कार्य किया, जिनमें नौसेना विमानवाहक पोत भा.नौ.पो. विराट पर नौ वर्षों से अधिक सेवा शामिल है। फ्लैग ऑफिसर ने पश्चिमी फ्लीट में फ्लीट इंजीनियर अधिकारी, नौसेना डॉकयार्ड, मुंबई में महाप्रबंधक (रिफिट), नई दिल्ली में कार्मिक निदेशक और प्रधान निदेशक युद्धपोत उत्पादन जैसी कई अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं। इसके अलावा, वे रूस में युद्धपोत उत्पादन अधीक्षक और दिल्ली में प्रधान निदेशक विमानवाहक पोत परियोजनाएं के रूप में विमानवाहक पोत विक्रमादित्य के अधिग्रहण प्रक्रिया का हिस्सा रहे। वे डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज (डी.एस.एस.सी.) और नेशनल डिफेंस कॉलेज (एन.डी.सी.) के पूर्व छात्र हैं। उनकी विशिष्ट सेवा के लिए उन्हें अति विशिष्ट सेवा पदक (ए.वी.एस.एम.) और नौ सेना पदक (एन.एम.) से सम्मानित किया गया है। युद्धपोत उत्पादन एवं अधिग्रहण नियंत्रक के रूप में नियुक्ति से पहले, उन्होंने फ्लैग ऑफिसर के रूप में नौसेना परियोजनाओं के महानिदेशक, मुंबई में डॉकयार्ड के एडमिरल अधीक्षक, ए.सी.ओ.एम. (डी. एंड आर.) तथा नई दिल्ली में ए.सी.ओ.एम. (रक्षा मंत्रालय) के रूप में सेवा दी है।