वार्षिक नौसेना फाउंडेशन पत्रिका ‘क्वार्टरडेक 2024’ का विमोचन नौसेना प्रमुख (सी.एन.एस.), पूर्व नौसेना प्रमुखों और पत्रिका की संपादक श्रीमती आरती राजन मेनन द्वारा किया गया। पूर्व सैनिकों की सेवा, पेंशन और बैंकिंग से संबंधित मामलों में सहायता के लिए विभिन्न हेल्प डेस्क भी स्थापित किए गए। एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी, नौसेना प्रमुख (सी.एन.एस.) और श्रीमती शशि त्रिपाठी, नौसेना कल्याण और आरोग्य संघ (एन.डब्ल्यू.डब्ल्यू.ए.) की अध्यक्ष ने 09 फरवरी 2025 को एन.ओ.एम. वरुणा में पूर्व नौसेना प्रमुखों, 1,750 पूर्व अधिकारीगण और उनके जीवनसाथियों के लिए वार्षिक पुनर्मिलन दोपहर भोज ‘सम्मान 2025’ की मेजबानी की। इस वर्ष के समारोह का मुख्य आकर्षण आठ पूर्व नौसेना प्रमुखों की उपस्थिति रही।