भा.नौ.पो. शार्दुल और लॉन्ग रेंज मेरीटाइम सर्विलांस पी.-8आई. विमान इंडोनेशिया की अंतर्राष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू - 2025 (आई.एफ.आर. 25) में भाग लेने के लिए बाली, इंडोनेशिया पहुंचे। यह एक प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय नौसैनिक समारोह है, जिसका निरीक्षण इंडोनेशिया के माननीय राष्ट्रपति करेंगे। आई.एफ.आर. 25 के बाद, भारतीय नौसेना के प्लेटफॉर्म एक्स कोमोडो में भी भाग लेंगे। यह एक बहुपक्षीय नौसैनिक अभ्यास है, जिसका उद्देश्य समुद्री पारस्परिकता को बढ़ावा देना और क्षेत्रीय सुरक्षा सहयोग को सुदृढ़ करना है। भारतीय नौसेना की नियमित भागीदारी इस क्षेत्र की नौसेनाओं के साथ भारत की रणनीतिक सहभागिता को मजबूत करने और समुद्री सहयोग को और गहरा करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।