Skip to main content

Home Quick Menu

भारतीय नौसेना के प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन का वियतनाम के कैम रैन बे में आगमन

नवोदित अधिकारियों को प्रशिक्षण देते हुए और मित्रता के पुल का निर्माण करते हुए, भारतीय नौसेना के प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन के पोत - भा.नौ.पो. तीर और आई.सी.जी.एस. वीरा 20 फरवरी 2025 को वियतनाम के कैम रैन बे पहुँचे। वियतनाम पीपुल्स नेवी और वियतनाम स्थित भारतीय मिशन के अधिकारियों ने पोतों का हार्दिक स्वागत किया। यह यात्रा दोनों समुद्री राष्ट्रों के बीच दीर्घकालिक मित्रता और बढ़ती साझेदारी को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

पोर्ट कॉल के दौरान, विभिन्न अंतर-प्रशिक्षण यात्राओं, व्यावसायिक एवं सामुदायिक संवाद कार्यक्रमों, तथा वियतनाम नौसेना अकादमी के दौरे की योजना बनाई गई है। यह यात्रा वियतनाम पीपुल्स नेवी और तटरक्षक बल के साथ द्विपक्षीय अभ्यास के साथ संपन्न होगी, जिससे अंतरसंचालन क्षमता और सर्वोत्तम प्रक्रियाओं के आदान-प्रदान को और अधिक सशक्त किया जाएगा।

भारत और वियतनाम व्यापक रणनीतिक साझेदारी साझा करते हैं, जिसे अगस्त 2024 में वियतनाम के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा के दौरान और अधिक सशक्त किया गया था। इसी क्रम में, भारतीय नौसेना के प्रशिक्षण स्क्वाड्रन की यह यात्रा दोनों नौसेनाओं के बीच समुद्री सहयोग और प्रशिक्षण आदान-प्रदान को और अधिक प्रगाढ़ बनाती है। यह तैनाती भारत सरकार की व्यापक रणनीति के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य क्षमता निर्माण को बढ़ावा देना और क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा को सुदृढ़ करना है। यह पहल सभी के लिए क्षेत्र में सुरक्षा और विकास (एस.ए.जी.ए.आर.) के दृष्टिकोण के अनुरूप है।