एक ऐतिहासिक कदम के तहत, भारतीय नौसेना ने 21 फरवरी को कारवार में पूर्व भा.नौ.पो. गुलदार को महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम (एम.टी.डी.सी.) को सौंप दिया। यह भारत में अपनी तरह की पहली पहल है। एम.टी.डी.सी. इस सेवामुक्त पोत को एक अंडरवाटर म्यूजियम और कृत्रिम रीफ में परिवर्तित करेगा, जिसमें संपूर्ण सफाई, पर्यावरणीय स्वीकृतियों को सुनिश्चित करना और सिंधुदुर्ग तट के पास पोत को डुबोना शामिल होगा।