Skip to main content

Home Quick Menu

पूर्वी तट पर भारतीय नौसेना की मोटर कार रैली कोलकाता से रवाना

भारतीय नौसेना के पूर्वी तट मोटर कार रैली अभियान को 03 मार्च 2025 को भा.नौ.पो. नेताजी, कोलकाता से नौसेना अधिकारी प्रभारी (पश्चिम बंगाल) द्वारा रवाना किया गया। इस रैली का उद्देश्य समुद्री जागरूकता बढ़ाना, युवाओं और नागरिक समाज से संवाद स्थापित करना तथा भारतीय नौसेना में करियर के अवसरों, विशेष रूप से अग्निपथ योजना के प्रति जागरूकता फैलाना है। यह रैली कोलकाता से चेन्नई तक यात्रा करेगी, फिर कन्याकुमारी पहुंचेगी और अंततः 21 मार्च 2025 को चेन्नई लौटेगी। यात्रा के दौरान विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों का दौरा किया जाएगा, जिससे युवा पीढ़ी को नौसेना में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जा सके। इसके अतिरिक्त, यह रैली भारत सरकार की महिला सशक्तिकरण पहल – ‘नारी शक्ति’ को भी बढ़ावा देगी। रैली दल भारतीय नौसेना के पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के साथ भी संवाद करेगा तथा भारत सरकार एवं भारतीय नौसेना द्वारा उनकी भलाई के लिए लागू नवीनतम नीतियों की जानकारी देगा।

इस अभियान में कुल 56 भारतीय नौसेना कर्मी, जिनमें अधिकारी, नाविक और उनके परिवारजन शामिल हैं, भाग ले रहे हैं। यह रैली लगभग 3,800 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश तथा तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों से होकर गुजरेगी, जहां स्थानीय समुदायों से संवाद किया जाएगा।

यह समारोह मेसर्स हुंडई लिमिटेड के सहयोग से आयोजित किया गया है। इस रैली के तहत भारत की समृद्ध समुद्री विरासत को भी उजागर किया जाएगा, जिसमें प्राचीन समुद्री व्यापार मार्गों से जुड़े ऐतिहासिक नौसैनिक स्थलों और प्रमुख स्थलों का दौरा किया जाएगा।