Skip to main content

Home Quick Menu

भारतीय नौसेना ने हैदराबाद में ‘विज्ञान वैभव 2025’ में अपनी शक्ति और नवाचार का प्रदर्शन किया

हैदराबाद, 01 मार्च 2025 ‘विज्ञान वैभव 2025’ में पूर्वी नौसेना कमान द्वारा स्थापित स्टॉलों में भारतीय नौसेना की क्षमताओं और समुद्री जीवन का प्रदर्शन किया गया। यह राष्ट्रीय विज्ञान दिवस प्रदर्शनी डी.आर.डी.ओ. द्वारा एयरोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया के सहयोग से 28 फरवरी से 01 मार्च 2025 तक हैदराबाद में आयोजित की गई थी।

इन स्टॉलों ने भारतीय नौसेना को युवा नागरिकों को प्रेरित करने का एक अनूठा अवसर प्रदान किया। इसका उद्देश्य दोनों शहरों के विभिन्न स्कूलों के छात्रों को भारतीय नौसेना में करियर की खोज करने, विज्ञान और प्रौद्योगिकी को अपनाने और आत्मनिर्भर भारत 2047 की दृष्टि के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करना था।

इस कार्यक्रम में माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे, साथ ही तेलंगाना के माननीय मुख्यमंत्री श्री रेवंत रेड्डी और अन्य वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति भी रही।