Skip to main content

भारतीय नौसेना के प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन ने थाईलैंड के फुकेत डीप सी पोर्ट की यात्रा समाप्त की

 प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1टी.एस.) - भा.नौ.पो. सुजाता, भा.नौ.पो. शार्दुल और भारतीय तटरक्षक पोत (आई.सी.जी.एस.) वीरा की थाईलैंड के फुकेत डीप सी पोर्ट की यात्रा 04 मार्च 2025 को एच.टी.एम.एस. हुआहिन के साथ पी.ए.एस.एस.ई.एक्स. के दौरान समन्वित सामरिक युद्धाभ्यास और समुद्री सवारों के आदान-प्रदान के साथ एक उच्च स्तर पर समाप्त हुई। बंदरगाह पर प्रवास के दौरान, भारतीय नौसेना और रॉयल थाई नौसेना (आर.टी.एन.) के बीच द्विपक्षीय गतिविधियों में कई पेशेवर आदान-प्रदान, प्रशिक्षण दौरे और सामाजिक संवाद शामिल थे, जो नौसेना से नौसेना के संबंधों को मजबूत करते थे।

कैप्टन अंशुल किशोर, वरिष्ठ अधिकारी, 1टी.एस. ने भा.नौ.पो. शार्दुल, सुजाता और भारतीय तटरक्षक पोत वीरा के कमांडिंग ऑफिसरों के साथ वाइस एडमिरल सुवत दोनसाकुल, कमांडर, तृतीय नौसेना क्षेत्र कमान से मुलाकात की। बातचीत क्षेत्रीय सुरक्षा, संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास के अवसरों और सद्भावना गतिविधियों पर केंद्रित थी।

1टी.एस. के समुद्री प्रशिक्षुओं ने तृतीय नौसेना क्षेत्र कमान, फांगना नौसेना पोर्ट और एच.टी.एम.एस. क्राबी का दौरा किया, जिससे प्रशिक्षण संवाद और सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने का अवसर मिला। स्कूली बच्चों, आर.टी.एन. कर्मियों और भारतीय प्रवासियों के लिए 1टी.एस. जहाजों का एक निर्देशित दौरा आयोजित किया गया। यात्रा के अन्य मुख्य आकर्षणों में दोनों पक्षों के बीच एक संयुक्त योग सत्र और मैत्रीपूर्ण खेल प्रतियोगिताएं शामिल थीं। पटोंग समुद्र तट पर एक भारतीय नौसेना बैंड संगीत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें पर्यटकों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ देखी गई। भारतीय दूतावास और वरिष्ठ अधिकारी, 1टी.एस. द्वारा संयुक्त रूप से एक ऑनबोर्ड स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें रॉयल थाई नौसेना के वरिष्ठ नेतृत्व, भारतीय प्रवासियों के सम्मानित सदस्यों, राजनयिकों और अन्य विशिष्ट अतिथियों ने भाग लिया।

यह वर्तमान यात्रा दोनों नौसेनाओं के बीच मजबूत मित्रता के बंधनों को सुदृढ़ करती है और क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास (एस..जी..आर.) के दृष्टिकोण के अनुरूप अपने पड़ोसियों के साथ समुद्री सहयोग को मजबूत करने के लिए भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।