Skip to main content

Home Quick Menu

भारतीय नौसेना के मिशन में तैनात युद्धपोत भा.नौ.पो. तर्कश द्वारा 2500 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त

भा.नौ.पो. तर्कश, पश्चिमी नौसेना कमान के अधीन संचालित भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का फ्रिगेट, ने पश्चिमी हिंद महासागर में 2500 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थों को सफलतापूर्वक रोककर जब्त किया। यह अभियान समुद्री अपराध से निपटने और क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करने के लिए भारतीय नौसेना की अटूट प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। 

जनवरी 2025 से हिंद महासागर में समुद्री सुरक्षा अभियानों के लिए तैनात भा.नौ.पो. तर्कश, बहरीन स्थित संयुक्त समुद्री बलों (सी.एम.एफ.) के हिस्से संयुक्त टास्क फोर्स (सी.टी.एफ.) 150 का सक्रिय रूप से समर्थन कर रहा है। यह जहाज बहुराष्ट्रीय बलों के संयुक्त केंद्रित अभियान, एंजैक टाइगर में भाग ले रहा है। 

31 अप्रैल 2025 को, गश्त के दौरान, भा.नौ.पो. तर्कश को भारतीय नौसेना के पी.8आई. विमान से क्षेत्र में संचालित संदिग्ध जहाजों के बारे में कई सूचनाएं मिलीं। इन जहाजों पर मादक पदार्थों की तस्करी सहित अवैध गतिविधियों में शामिल होने का संदेह था। जवाब में, जहाज ने संदिग्ध जहाजों को रोकने के लिए अपना मार्ग बदला। आसपास के सभी संदिग्ध जहाजों से व्यवस्थित पूछताछ के बाद, भा.नौ.पो. तर्कश ने पी.8आई. और मुंबई के समुद्री संचालन केंद्र के समन्वित प्रयासों से एक संदिग्ध धो को रोका और उस पर सवार हुआ। इसके अतिरिक्त, जहाज ने अपने अभिन्न हेलीकॉप्टर को संदिग्ध जहाज की गतिविधियों की निगरानी और क्षेत्र में संभावित अन्य जहाजों की पहचान के लिए तैनात किया।