Skip to main content

नौसेना के दिग्गजों के साथ एन.डब्ल्यू.डब्ल्यू.ए.

एन.डब्ल्यू.डब्ल्यू.ए. की अध्यक्ष श्रीमती शशि त्रिपाठी ने वीर नारियों को सम्मानित किया, जिनमें स्वर्गीय वाइस एडमिरल के.आर. मेनन की पत्नी श्रीमती नलिना मेनन और स्वर्गीय कमांडर-एट-आर्म्स जे. वर्गीज की पत्नी श्रीमती शर्ली वर्गीज शामिल थीं। यह सम्मान उनके अतुलनीय बलिदान, अडिग साहस तथा नौसेना समुदाय के प्रति उनके योगदान को मान्यता देने हेतु प्रदान किया गया, जिससे नौसेना के अपने विस्तारित परिवार को समर्थन देने की प्रतिबद्धता और भी सुदृढ़ होती है। 

इस अवसर पर सी.एन.एस. ने पूर्व नौसैनिकों एवं उनके परिवारों के कल्याण हेतु चलाई जा रही कई पहलों को रेखांकित किया, जिनमें स्वास्थ्य सेवा, पेंशन और पुनर्वास कार्यक्रम शामिल हैं, और उन्हें  भारतीय नौसेना के निरंतर समर्थन का आश्वासन भी दिया। सी.एन.एस. ने नवाचार, रणनीतिक साझेदारी, समुद्री सुरक्षा तथा भारत के समुद्री हितों की रक्षा एवं संवर्धन के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराते हुए भारतीय नौसेना की अपनी दूरदृष्टि भी साझा की — “कभी भी, कहीं भी, किसी भी प्रकार से!”