Skip to main content

भारतीय नौसेना पोत सह्याद्रि कोलंबो, श्रीलंका में

भारतीय नौसेना पोत सह्याद्रि कोलंबो, श्रीलंका में
भारतीय नौसेना पोत सह्याद्रि कोलंबो, श्रीलंका में
भारतीय नौसेना पोत सह्याद्रि कोलंबो, श्रीलंका में
भारतीय नौसेना पोत सह्याद्रि कोलंबो, श्रीलंका में

 भारत और श्रीलंका के बीच समुद्री संबंधों को मजबूत करते हुए, भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत भा.नौ.पो. सह्याद्रि ने हिंद महासागर क्षेत्र (आई.ओ.आर.) में मिशन के तहत कोलंबो, श्रीलंका में प्रवेश किया। यह यात्रा क्षेत्रीय सहयोग में एक महत्वपूर्ण क्षण को चिह्नित करती है, जो समुद्री सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति पारस्परिक प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करती है।

 यात्रा के हिस्से के रूप में, दोनों नौसेनाओं के कर्मी पेशेवर संवाद, ज्ञान-साझाकरण सत्रों और संयुक्त गतिविधियों में भाग लेंगे ताकि दोनों समुद्री बलों के बीच परिचालन तालमेल को बढ़ाया जा सके।

 यह यात्रा दोनों राष्ट्रों के बीच लंबे समय से चली आ रही साझेदारी को रेखांकित करती है, जो भारत की ‘पड़ोस पहले’ और ‘क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक और समग्र उन्नति (महासागर)’ पहलों के तहत सहयोग को आगे बढ़ाती है।

भारतीय नौसेना क्षेत्रीय स्थिरता को बढ़ावा देने और मित्र देशों के साथ नौसेना कूटनीति को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।