Skip to main content

Home Quick Menu

मालदीव का तटरक्षक पोत हुरावी 21 अप्रैल को मालदीव के लिए रवाना

मालदीव का तटरक्षक पोत हुरावी 21 अप्रैल 2025 को एन.डी. मुंबई में अपनी पहली सामान्य मरम्मत पूर्ण करने के बाद मालदीव के लिए रवाना हुआ। 13 नवंबर 2024 को मुंबई पहुंचने के बाद पिछले चार महीनों में, सभी मशीनरी, हथियारों और सेंसरों के रखरखाव से संबंधित प्रमुख कार्यों के साथ-साथ रहने योग्यता उन्नयन कार्य किए गए। इसके बाद पोत को कठिन बंदरगाह और समुद्री परीक्षणों, उपकरणों की परिचालन जांच, सुरक्षा लेखा-परीक्षा (ऑडिट) और परिचालन समुद्री प्रशिक्षण से गुजरना पड़ा, फिर वह रवाना हुआ। एम.सी.जी.एस. हुरावी की सफल मरम्मत दोनों देशों के बीच मजबूत कूटनीतिक और सैन्य सहयोग को रेखांकित करती है और इस क्षेत्र में एक विश्वसनीय भागीदार होने के भारत के अटल संकल्प को पुनः पुष्ट करती है।