Skip to main content

भारतीय नौसेना के डोर्नियर द्वारा अगत्ती द्वीप से मरीज़ को शीघ्र चिकित्सा सहायता के साथ निकाला गया

भारतीय नौसेना ने 25 मई को लक्षद्वीप के अगत्ती द्वीप से एक गंभीर रूप से बीमार 7 वर्षीय बच्चे को तेजी से चिकित्सा के लिए निकाला। रोगी को तत्काल चिकित्सा के लिए निकालने के लिए केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप प्रशासन से अनुरोध प्राप्त हुआ था। चुनौतीपूर्ण मौसम की स्थिति में 1500 बजे आईएनएस गरुड़ से नौसेना के डोर्नियर को तुरंत अगत्ती द्वीप पर तैनात किया गया। बच्चे को उसके माता-पिता के साथ हवाई मार्ग से 1810 बजे कोच्चि लाया गया। पहुंचने पर, रोगी को आगे के उपचार के लिए एक सिविल अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। लक्षद्वीप द्वीप समूह से सफल चिकित्सा निकासी ने राष्ट्र के प्रति भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता की पुष्टि की - कभी भी, कहीं भी।