जनरल अनिल चौहान, रक्षा स्टाफ प्रमुख ने 16 अप्रैल 2025 को नई दिल्ली में यू.एस.आई. में 2023 और 2024 के लिए प्रतिष्ठित मैकग्रेगर मेमोरियल मेडल के पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया। 1888 में स्थापित, यह मेडल राष्ट्र की सेवा में साहस और खोज की भावना को स्मरण करता है। ई.ए.(आर) राहुल कुमार पांडे को 2023 के लिए सम्मानित किया गया, जबकि राम रतन जाट, भा.नौ.पो.शिखरा पश्चिमी नौसेना कमान के सी.एच.ई.ए.ए. (आर) को 2024 के लिए विश्व की सबसे कठिन उच्च-ऊंचाई दौड़ मानी जाने वाली हेल अल्ट्रा रेस में दूसरे स्थान प्राप्त करने के लिए प्रतिष्ठित मैकग्रेगर मेमोरियल मेडल से सम्मानित किया गया है। अपने संबोधन में, सी.डी.एस. ने भारतीय सशस्त्र बलों के कर्मियों द्वारा परिचालन अन्वेषण और साहसिक कार्य के क्षेत्र में वर्षों से किए गए असाधारण कार्य की सराहना की, भविष्य के नेताओं को पुरस्कार विजेताओं से प्रेरणा लेने और कर्तव्य की सीमा से परे कार्यों को पूरा करने के लिए बड़ी चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रोत्साहित किया, हमेशा राष्ट्र प्रथम रखते हुए।