Skip to main content

Home Quick Menu

भारतीय नौसेना ने 2025 वार्षिक सुरक्षा समीक्षा आयोजित की

भारतीय नौसेना की शीर्षस्तरीय सुरक्षा बैठक का आठवाँ संस्करण, वार्षिक सुरक्षा समीक्षा 2025, 02-03 जुलाई 2025 को दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि में आयोजित किया गया। यह बैठक हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन और ऑफलाइन) में हुई, जिसमें नौसेना मुख्यालय, सभी कमान मुख्यालयों के प्रतिनिधि, और सुरक्षा वर्ग प्राधिकरणों के अधिकारी शामिल हुए। वाइस एडमिरल वी. श्रीनिवास, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, दक्षिणी नौसेना कमान, ने मुख्य भाषण दिया। दो दिवसीय समीक्षा की कार्यवाही वाइस एडमिरल के. स्वामीनाथन, उप नौसेना स्टाफ प्रमुख और भारतीय नौसेना की सुरक्षा समिति के अध्यक्ष, की अध्यक्षता में हुई। इस समारोह में प्रमुख हितधारकों ने भारतीय नौसेना के सुरक्षा माहौल को मजबूत करने के लिए गहन चर्चा और विचार-मंथन किया। भारतीय नौसेना सुरक्षा टीम (आई.एन.एस.टी.), कोच्चि, और भास्कराचार्य राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुप्रयोग और भू-सूचना विज्ञान संस्थान (बी.आई.एस.ए.जी.-एन.) द्वारा संयुक्त रूप से विकसित सुरक्षा प्रवृत्ति विश्लेषण उपकरण (एस.टी.ए.टी.) नामक एप्लिकेशन को इस समारोह में लॉन्च किया गया। साथ ही, नौसेना में लागू सुरक्षा और जोखिम प्रबंधन पहलों का एक संग्रह भी जारी किया गया।

भारतीय नौसेना की सभी कमानों, त्रि-सेवा अंडमान और निकोबार कमान, और सुरक्षा वर्ग प्राधिकरणों ने अपनी सुरक्षा पहलों और चुनौतियों पर प्रस्तुतियाँ दीं। समीक्षा के दौरान सुरक्षा से संबंधित कई विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। भारतीय नौसेना हर वर्ष यह शीर्षस्तरीय सुरक्षा समीक्षा आयोजित करती है, जिसका उद्देश्य परिचालन और कार्यात्मक सुरक्षा के सभी पहलुओं का विश्लेषण करना और सुरक्षा संस्कृति को सुदृढ़ करने के लिए संगठनात्मक ढांचा प्रदान करना है।