Skip to main content

Home Quick Menu

ग्यारहवें गोला-बारूद सह टॉरपीडो सह मिसाइल (ए.सी.टी.सी.एम.) बार्ज, एल.एस.ए.एम. 25 (यार्ड 135) का शुभारंभ

ग्यारहवें गोला-बारूद सह टॉरपीडो सह मिसाइल (ए.सी.टी.सी.एम.) बार्जएल.एस.ए.एम. 25 (यार्ड 135) का शुभारंभ समारोह 08 सितंबर 2025 को मेसर्स सूर्यादिप्ता प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेडठाणे में आयोजित हुआ। इस अवसर पर रियर एडमिरल विशाल बिश्नोईसहायक नियंत्रक युद्धपोत उत्पादन और अधिग्रहण (ए.सी.डब्ल्यू.पी.एंड.ए.)मुख्य अतिथि थे।

ग्यारह ए.सी.टी.सी.एम. बार्जों के निर्माण का अनुबंध 05 मार्च 2021 को मेसर्स सूर्यादिप्ता प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेडठाणेएक एम.एस.एम.ई. शिपयार्ड के साथ संपन्न हुआ था। इन बार्जों को शिपयार्ड ने एक भारतीय शिप डिज़ाइन फर्म और भारतीय शिपिंग रजिस्टर (आई.आर.एस.) के सहयोग से स्वदेशी रूप से डिज़ाइन और निर्मित किया है। समुद्री योग्यता के लिए मॉडल परीक्षण नौसेना विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला (एन.एस.टी.एल.)विशाखापट्टनम में किया गया। शिपयार्ड ने अब तक ग्यारह में से दस बार्जों की डिलीवरी पूरी की हैजिन्हें भारतीय नौसेना अपने परिचालन कार्यों के लिए प्रभावी ढंग से उपयोग कर रही है।

ये बार्ज भारत सरकार की मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत पहल के गौरवशाली दूत हैं।