स्वदेशी डिज़ाइन और निर्मित पनडुब्बी रोधी युद्ध कोरवेट भा.नौ.पो. कदमत्त तीन महीने की तैनाती के हिस्से के रूप में 15 सितंबर 2025 को सुवा, फिजी में सद्भावना यात्रा के लिए पहुंचा। यह पोर्ट कॉल भारत और फिजी के बीच गहरे ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और जन-जन के संबंधों को दर्शाता है, साथ ही मैत्रीपूर्ण देशों के साथ समुद्री सहयोग और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की भारत की प्रतिबद्धता को दोहराता है।
यात्रा के दौरान भा.नौ.पो. कदमत्त फिजी गणराज्य नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों की मेजबानी करेगा ताकि पेशेवर आदान-प्रदान से आपसी हित के क्षेत्रों की खोज हो सके। पोत का चालक दल सामुदायिक कार्यक्रमों, खेल आयोजनों और सांस्कृतिक आदान-प्रदान में भी शामिल होगा, जिससे दोनों देशों के बीच मैत्री और सद्भावना के बंधन और मजबूत होंगे। यह यात्रा भारत के ‘महासागर’ (क्षेत्रीय सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक और समग्र उन्नति) दृष्टिकोण को रेखांकित करती है और हिंद महासागर क्षेत्र में भारतीय नौसेना की पसंदीदा सुरक्षा साझेदार की भूमिका को उजागर करती है।