Skip to main content

स्पेनिश नौसेना का ई.एस.पी.एस. मेंडेज़ नूञेज़ 11-15 सितंबर 2025 तक मुंबई में

स्पेनिश नौसेना का ई.एस.पी.एस. मेंडेज़ नूञेज़ 11-15 सितंबर 2025 तक मुंबई में तैनात रहा। मुंबई पहुंचने से पहले पोत ने 10 सितंबर 2025 को भारतीय नौसेना के भा.नौ.पो. तेग के साथ पासेक्स में हिस्सा लिया। इस कवायद में संचार प्रक्रियाओं की पुष्टि हुई और सतह पर गोलीबारी व एकीकृत हेलीकॉप्टर संचालन शामिल थे।

पोत के कमांडिंग ऑफिसर ने 12 सितंबर 2025 को पश्चिमी नौसेना कमान के सी.एस.ओ. (संचालन) से मुलाकात की और दोनों नौसेनाओं के बीच समुद्री सहयोग बढ़ाने के रास्तों पर चर्चा की। मुंबई में पोत की पोर्ट गतिविधियों में सामाजिक कार्यक्रम, क्रॉस डेक दौरे और एक मैत्रीपूर्ण फुटबॉल मैच शामिल थे।

ये गतिविधियाँ भारत और स्पेन के बीच बहु-क्षेत्रीय सहयोग को और मजबूत करेंगी, जिसका साझा लक्ष्य सामान्य हितों को बढ़ावा देना है।