Skip to main content

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने भा.नौ.पो. सतपुरा पर डेक रिसेप्शन आयोजित किया

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने श्रीलंका की आधिकारिक यात्रा के दौरान कोलंबो में भारतीय नौसेना के स्टेल्थ फ्रिगेट भा.नौ.पो. सतपुरा पर डेक रिसेप्शन की मेजबानी की, जो भारत और श्रीलंका के गहरे समुद्री व सांस्कृतिक संबंधों को दर्शाता है।

समारोह में श्रीलंका के न्याय व राष्ट्रीय एकीकरण मंत्री माननीय हर्षना नानायक्कारा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, साथ ही श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त श्री संतोष झा भी उपस्थित थे। इस रिसेप्शन ने दोस्ती, विश्वास और सहयोग के साझा मूल्यों का उत्सव मनाने का अवसर प्रदान किया, साथ ही क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और सुरक्षा के प्रति दोनों देशों की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। यह लंबे समय से चले आ रहे संबंधों को और मजबूती देता है।