Skip to main content

सर्जन रियर एडमिरल अजित गोपीनाथ ने भारतीय नौसेना के अतिरिक्त महानिदेशक चिकित्सा सेवाएँ का कार्यभार संभाला

सर्जन रियर एडमिरल अजित गोपीनाथ ने भारतीय नौसेना के अतिरिक्त महानिदेशक चिकित्सा सेवाएँ के रूप में कार्यभार संभाला। इससे पहले वे पूर्वी नौसेना कमान के कमान चिकित्सा अधिकारी थे। अनुभवी चिकित्सा प्रशासक के रूप में उन्होंने नौसेना मुख्यालय में स्टाफ ऑफिसर (चिकित्सा), रक्षा मंत्रालय के चिकित्सा सेवा निदेशालय में निदेशक (सी.आर.डी.), संयुक्त निदेशक (कार्मिक) और कमोडोर (स्वास्थ्य सेवाएँ) के पदों पर कार्य किया। वे सशस्त्र सेना चिकित्सा महाविद्यालय पुणे, टी.आई.एस.एस. मुंबई और सी.डी.एम. सिकंदराबाद के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने भा.नौ.पो. पतंजलि और भा.नौ.पो. संजीवनी की कमान भी संभाली है।