भारतीय नौसेना का भा.नौ.पो. इम्फाल ने, जो अरब सागर में मिशन पर तैनात है, यू.एस. नौसेना के यू.एस.एस. ग्रिडली के साथ पासेक्स में हिस्सा लिया। अभ्यास में सामरिक युद्धाभ्यास, क्रॉस डेक उड़ान, समुद्री डकैती रोधी वी.बी.एस.एस. प्रशिक्षण और अंतरसंचालनीयता बढ़ाने के लिए सर्वोत्तम प्रथाओं व प्रक्रियाओं का आदान-प्रदान शामिल था। अभ्यास पूरा होने पर दोनों इकाइयाँ अपनी निर्धारित तैनाती के लिए रवाना हुईं।