वाइस एडमिरल राहुल विलास गोखले ने 1 अक्टूबर 2025 को पश्चिमी नौसेना कमान के प्रमुख स्टाफ का कार्यभार संभाला। 1 जनवरी 1992 को सेवा में शामिल हुए, वे राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खडकवासला, डी.एस.एस.सी. वेलिंगटन, नौसेना युद्ध महाविद्यालय गोवा और ऑस्ट्रेलियाई रक्षा महाविद्यालय, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व छात्र हैं।
नौवहन और दिशा विशेषज्ञ के रूप में उन्होंने भा.नौ.पो. खुकरी, भा.नौ.पो. कोलकाता और बेस डिपो पोत भा.नौ.पो. सर्कार्स की कमान सहित विभिन्न महत्वपूर्ण समुद्री और तटीय पदों पर कार्य किया।
फ्लैग ऑफिसर के रूप में उन्होंने कोच्चि में फ्लैग ऑफिसर समुद्री प्रशिक्षण और नौसेना मुख्यालय में सहायक प्रमुख कार्मिक (मानव संसाधन विकास) के रूप में कार्य किया, साथ ही भारतीय नौसेना के पश्चिमी बेड़े की कमान संभाली।