Skip to main content

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने पैनोरमा वर्जन 3.0 लॉन्च किया

एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी, नौसेना प्रमुख, ने 09 अक्टूबर 2025 को पैनोरमा वर्जन 3.0 लॉन्च किया, जो भारतीय नौसेना की समुद्री इकाइयों के लिए एक व्यापक मौसम ऐप है।

नौसेना मुख्यालय के नौसेना समुद्र विज्ञान और मौसम विज्ञान निदेशालय द्वारा अवधारित और बी.आई.एस.ए.जी.-एन. के साथ स्वदेशी रूप से बिना किसी लागत के विकसित, यह ऐप वास्तविक समय में बहु-मॉडल मौसम और समुद्री पूर्वानुमान देता है, जिससे समुद्र में नौसेना इकाइयों के लिए प्रभावी निर्णय लेना आसान होगा।

पैनोरमा डिजिटल नेवी विजन के एक लक्ष्य को पूरा करता है और भारतीय नौसेना की आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रयासों को मजबूती देता है।