Skip to main content

Home Quick Menu

माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने नौसेना कमांडर्स सम्मेलन 2025 को संबोधित किया

माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 23 अक्टूबर 2025 को नई दिल्ली स्थित नौसेना भवन में नौसेना कमांडर्स सम्मेलन 2025 को संबोधित किया। रक्षा मंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय नौसेना की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए राष्ट्रीय हितों की रक्षा और समुद्री क्षेत्र में स्थिरता कायम रखने में प्रदर्शित साहस, सटीकता और तत्परता की प्रशंसा की। उन्होंने हिंद महासागर क्षेत्र, महासागर दृष्टि के तहत, भारत की समुद्री उपस्थिति सुदृढ़ करने में नौसेना के योगदान को रेखांकित किया। नौसेना को आत्मनिर्भरता, नवाचार और औद्योगिक विकास में अग्रणी बताते हुए श्री राजनाथ सिंह ने रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता के महत्व पर जोर दिया और सरकार की स्वदेशीकरण प्रतिबद्धता को दोहराया। रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि वर्तमान समय के युद्धों के लिए रणनीति निर्माण के साथ-साथ अत्याधुनिक उपकरणों की उपलब्धता पर समान ध्यान दिया जाना चाहिए। भारतीय नौसेना की व्यावसायिक दक्षता, प्रतिबद्धता और परिचालन उत्कृष्टता की प्रशंसा करते हुए उन्होंने इसे समुद्री सीमाओं की सुरक्षा में अग्रणी बने रहने और हिंद महासागर क्षेत्र में मजबूत, सुरक्षित तथा आत्मनिर्भर समुद्री शक्ति के राष्ट्रीय दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।