Skip to main content

Home Quick Menu

वाइस एडमिरल सुशील मेनन ने मुख्यालय पूर्वी नौसेना कमान के चीफ ऑफ स्टाफ का पदभार संभाला

वाइस एडमिरल सुशील मेनन ने मुख्यालय पूर्वी नौसेना कमान के चीफ ऑफ स्टाफ का पदभार संभाला
वाइस एडमिरल सुशील मेनन ने मुख्यालय पूर्वी नौसेना कमान के चीफ ऑफ स्टाफ का पदभार संभाला

वाइस एडमिरल सुशील मेनन ने 01 नवंबर 2025 को पूर्वी बेड़े के फ्लीट कमांडर के रूप में अपना कार्यकाल पूर्ण करने के उपरांत मुख्यालय पूर्वी नौसेना कमान (एच.क्यू.ई.एन.सी.) के चीफ ऑफ स्टाफ का पदभार संभाला।

फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग ईस्टर्न फ्लीट (एफ.ओ.सी.ई.एफ.) के रूप में उन्होंने ईस्टर्न स्वॉर्ड सनराइज़ फ्लीट का नेतृत्व किया।

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र वाइस एडमिरल मेनन 1992 में भारतीय नौसेना में सेवा में शामिल हुए थे। गनरी और मिसाइल विशेषज्ञ के रूप में, इस फ्लैग अधिकारी ने तीन दशक से अधिक लंबे विशिष्ट करियर के दौरान अनेक परिचालन, प्रशिक्षण एवं स्टाफ नियुक्तियाँ सफलतापूर्वक निभाईं।

उन्होंने भा.नौ.पो. टी.आर.वी.–71, किर्पाण, कोलकाता तथा विमानवाहक पोत भा.नौ.पो. विक्रमादित्य की कमान संभाली है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने फ्लैग ऑफिसर सी ट्रेनिंग के रूप में भी सेवाएँ दी हैं।

एडमिरल नेवल कमांड एंड स्टाफ कॉलेज, जकार्ता (इंडोनेशिया) तथा नेवल वार कॉलेज, रोड आइलैंड (संयुक्त राज्य अमेरिका) के स्नातक हैं।

फ्लैग अधिकारी को वर्ष 2019 में विशिष्ट सेवा के लिए ‘विशिष्ट सेवा पदक’ से सम्मानित किया गया था।