Skip to main content

Home Quick Menu

भा.नौ.पो. सवित्री ने मोज़ाम्बीक में किया आगमन, द्विपक्षीय समुद्री सहयोग को मिला नया आयाम

भारतीय नौसेना का ऑफशोर पेट्रोल पोत भा.नौ.पो. सवित्री, अपनी वर्तमान तैनाती के तहत हिंद महासागर क्षेत्र (आई.ओ.आर.) में मोज़ाम्बीक के पोर्ट बीरा पहुँचा। मोज़ाम्बीक नौसेना के कर्मियों ने पोत का गर्मजोशीपूर्वक और औपचारिक स्वागत किया, जो दोनों देशों के गहरे ऐतिहासिक संबंधों तथा मजबूत समुद्री सहयोग को प्रतिबिंबित करता है। दौरे के दौरान दोनों नौसेनाओं के कर्मी संयुक्त प्रशिक्षण और पेशेवर संवाद में भाग लेंगे, जिनका उद्देश्य भविष्य की संयुक्त तैनातियों में परस्पर सहयोग और संचालन योग्यता को सुदृढ़ करना है। प्रशिक्षण सत्रों में नौवहन संबंधी चर्चाएँ, ई.ई.जेड. की प्रभावी निगरानी, वी.बी.एस.एस. अभ्यास, क्षति नियंत्रण और अग्निशमन जैसे व्यावहारिक प्रशिक्षण शामिल होंगे।

सामुदायिक पहुँच गतिविधियों के तहत, भा.नौ.पो. सवित्री पर आगंतुकों का स्वागत किया जाएगा ताकि भारतीय नौसेना की परिचालन क्षमताओं और समृद्ध समुद्री परंपराओं को प्रदर्शित किया जा सके। इसके साथ ही, स्थानीय समुदाय के लिए एक चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा जिससे मित्रता और सद्भाव को और मजबूती मिलेगी। यह दौरा संयुक्त योग सत्रों और मैत्रीपूर्ण फुटसल मैचों के साथ समाप्त होगा, जो दोनों नौसेनाओं के कर्मियों के बीच मैत्री और टीम भावना को प्रोत्साहित करेगा। यह पोर्ट कॉल आई.ओ.आर. में एक विश्वसनीय और वरीय सुरक्षा सहयोगी के रूप में भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ करता है।