Skip to main content

Home Quick Menu

भारतीय नौसेना माहे को सेवा में शामिल करने के लिए तैयार

भारतीय नौसेना 24 नवंबर 2025 को मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड में माहे को सेवा में शामिल करेगी जो माहे-वर्ग के पनडुब्बी-रोधी युद्ध तटीय जल पोत (ए.एस.डब्ल्यू.-एस.डब्ल्यू.सी.) का पहला जहाज है। यह समारोह पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन द्वारा आयोजित किया जाएगा और सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी इसकी अध्यक्षता करेंगे।

माहे का सेवा में शामिल होना स्वदेशी तटीय जल युद्धपोतों की नई पीढ़ी के आगमन को दर्शाएगा - चुस्त, तेज और पूर्णतः भारतीय। 80 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री के साथ माहे-वर्ग युद्धपोत डिजाइन, निर्माण और एकीकरण में भारत की बढ़ती महारत को प्रदर्शित करता है। यह पश्चिमी तट पर 'साइलेंट हंटर' के रूप में काम करेगा - आत्मनिर्भरता से संचालित और भारत की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा के लिए समर्पित।