एन.सी.सी. कैडेट्स के लिए यह एक समृद्ध दिन रहा, जहां उन्होंने भा.नौ.पो. सुजाता के दौरान भारतीय नौसेना की परिचालन क्षमताओं और पोत पर जीवन की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की। कैडेट्स ने छोटे हथियारों के संचालन, सी.पी.आर. प्रशिक्षण और अग्निशमन तकनीकों के प्रदर्शन देखे।
वे भारतीय नौसेना में करियर बनाकर राष्ट्र की सेवा करने और राष्ट्र निर्माण के प्रयासों में योगदान देने के लिए प्रेरित हुए।