Skip to main content

Home Quick Menu

हितेश गुलिया, पी.ओ. लॉग को विश्व बॉक्सिंग कप सीरीज़ 2025 में शानदार प्रदर्शन के लिए नौसेना प्रमुख द्वारा सम्मानित किया गया

विश्व बॉक्सिंग कप सीरीज़ 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने पी.ओ. लॉग हितेश गुलिया और उनके कोच एम. सुरंजॉय सिंह, एम.सी.पी.ओ. I (पी.टी.) को सम्मानित किया। हितेश ने ब्राजील और कज़ाखस्तान के बॉक्सिंग विश्व कप में स्वर्ण व रजत पदक जीते, इसके बाद नवंबर 2025 में भारत में आयोजित विश्व बॉक्सिंग कप फाइनल्स में स्वर्ण पदक हासिल कर विश्व के शीर्ष मुक्केबाजों में अपनी जगह पक्की कर ली है। यह भारतीय नौसेना के लिए असाधारण गर्व का क्षण है। नौसेना प्रमुख ने वैश्विक मंच पर इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए युवा मुक्केबाज को बधाई दी और कोच सुरंजॉय के मार्गदर्शन तथा समर्पण की सराहना की। उनकी यह सफलता एक बार फिर खेल उत्कृष्टता को बढ़ावा देने और अगली पीढ़ी के नौसैनिक खिलाड़ियों को प्रेरित करने के प्रति नौसेना की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।