समुद्रों से परे की ओर अग्रसर!
नौसेना दिवस 2025 के समारोह के तहत भारतीय नौसेना ने अक्टूबर और नवंबर 2025 में छह सैनिक स्कूलों तथा आर.एम.एस. चैल सहित 26 प्रेरक स्कूल भ्रमण आयोजित किए, जिसके माध्यम से दिल्ली/एन.सी.आर. और उत्तरी भारत के हजारों छात्रों तक पहुंच बनाई गई। इन भ्रमणों का उद्देश्य युवाओं को भारतीय नौसेना की बहुआयामी भूमिका के बारे में प्रेरित और शिक्षित करना, भर्ती का सेतु स्थापित करना तथा युवा मानस में नौसेना की बहु-विषयक भूमिका के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था।